Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बसरेहर ब्लाक प्रमुख

Etawah News: प्रसपा जिलाध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख ने थामा भाजपा का दामन, 4 दिन पहले ही गेस्ट हाउस गिराने का मिला था नोटिस

ब्यूरो संवाददाता इटावा : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेहद करीबी लोग बीजेपी में शामिल हो गए। हालांकि इसके पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। चर्चा है कि सत्ता पक्ष के दबाव के चलते प्रसपा कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए। इनमें से एक पूर्व ब्लाक प्रमुख भी हैं, जिनके गेस्ट हाउस को गिराने का नोटिस 4 दिन पहले ही जारी हुआ था।  मैनपुरी उप चुनाव में बीजेपी ने अपने पडले को भरी करते हुए समाजवादी पार्टी और शिवपाल यादव को एक और बड़ा झटका दिया है जिसमें इटावा जिले के प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव, बसरेहर ब्लॉक प्रमुख बबलू यादव समेत एक दर्जन लोग भाजपा में शामिल हो गए। जिससे सपा को बहुत ज्यादा नुकसान की संभावना तो नही जताई जा रही लेकिन इसके पीछे दवाब और शिवपाल से नाराजगी की बात जरूर सामने आ रही है। गौरतलब है 4 दिन पूर्व बसरेहर ब्लॉक प्रमुख बबलू यादव को एडीएम विनियमित क्षेत्र कार्यालय से एक नोटिस जारी हुआ, जिसमें ब्लॉक बबलू यादव का कानपुर आगरा हाईवे व फर्रुखाबाद रोड के मिलान बिन्दु पर कस्बा इटावा में अवधेश यादव, राजीव यादव व दिलीप यादव उर्फ बब्लू, ब्लाक प्रमुख बसरेहर...