Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

Etawah News: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की वार्षिक समीक्षा बैठक संग होली मिलन समारोह का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा: ताखा ब्लॉक संसाधन केन्द्र के सभागार में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की वार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। खण्ड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में संगठन के जिला समन्वयक विकास कुमार शुक्ल एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल यादव के नेतृत्व में कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रकांत त्रिपाठी, ब्लॉक महामंत्री विकास यादव की उपस्थिति में संपन्न हुई। समीक्षा बैठक में संगठन की ओर से मुख्य रूप से शिक्षक शिक्षिकाओं को देय अवकाशों के त्वरित निस्तारण एवं बीआरसी स्तर पर शिक्षक समस्याओं हेतु टीचर्स हेल्पडेस्क की स्थापना पर चर्चा की गई। सत्र 2022-23 में ब्लॉक स्तर पर हुए निरीक्षणों में अनुपस्थित शिक्षकों के द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण व प्रत्यावेदन के आधार पर अवरुद्ध वेतन के अवमुक्त होने की स्थिति पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा शासन की नीतियों एवं योजनाओं के प्रति सजग रहने की बात कही गई। बैठक उपरान्त होली पर्व के उपलक्ष्य में होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया। जिसमें शिक्षकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर सं...

Etawah News: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

ब्यूरो संवाददाता इटावा: आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कम्पोजिट विद्यालय विचारपुरा ब्लॉक बढ़पुरा व नगला पीर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गायत्री बाजपेई सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद चन्द्र पांडेय , जिला मंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राकेश पाण्डेय व वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से भारत माँ की आरती व तिलक वंदन के साथ दीप प्रज्वलन किया। आजादी के अमृत महोत्सव के इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों के सम्मान के क्रम में गायत्री बाजपेई को अंग वस्त्र ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ भेंटकर विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों को भी विद्यालय परिवार द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने कार्यक्रम में वंदे मातरम व सुंदर झंडा गीत भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  की प्रपौत्री व पौत्री श्रीमती गायत्री बाजपेई ने कहा कि , जो देश अपना इतिहास याद नही रखता , ...