ब्यूरो संवाददाता इटावा : बसरेहर ब्लॉक में बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया ने सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन चौपाल कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई की। सुनवाई कार्यक्रम में करीब 200 से अधिक पीड़ित और भाजपा के कार्यकर्ता अपनी समस्या को लेकर सांसद के समक्ष पहुंचे थे और अपनी समस्याएं बताई। सांसद ने सभी मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। बहादुरपुर के रहने वाले दंपती रोते हुए सांसद के समक्ष अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। उन्होंने बसरेहर पुलिस के द्वारा उसकी बेटी के लापता होने के 8 दिन बाद भी मुकदमा अब तक दर्ज नहीं करने की जानकारी दी। इस मामले में सांसद ने बसरेहर प्रभारी बेचन सिंह की कार्य शैली पर नाराजगी जताई और तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया ने बताया कि बसरेहर ब्लॉक के अधिकारियों के साथ जनसुनवाई का कार्यक्रम था। जिसमें बड़ी तादाद में जनता और हमारे कार्यकर्ता पहुंचे हैं। इस मौके पर सभी प्रमुख विभाग के अधिकारी मौजूद रहे हैं। सबसे अधिक समस्याएं विद्युत व्यवस्था को लेकर थी। जिस पर अधिकारियों से समस्या का निदान करने के लिए दिशा...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें