ब्यूरो संवाददाता इटावा: थाना बढ़पुरा इलाके में युवती ने इंटर की परीक्षा में फेल होने के डर से आत्महत्या का प्रयास करते हुए यमुना नदी के पुल से छलांग लगा दी। नदी के पास बैठे ग्रामीण ने युवती को पानी में कूदकर उसकी जान बचाई। युवती को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती यमुना पुल पर कुछ देर तक टहलती रही और फिर अचानक रेलिंग पर चढ़कर नदी में कूद गई। कुछ दूर पर नदी किनारे मौजूद लोगों ने देखा तो युवती को बचाने के लिए नदी में कूद कर बचाने के लिए प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उसे बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। जिसके बाद घटना की सूचना पर पहुंची उदी चौकी पुलिस ने एंबुलेंस को सूचना दी। युवती को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों की टीम द्वारा युवती का इलाज किया जा रहा है। युवती ने बताया कि वह इंटर की छात्रा है। कुछ ही दिन पूर्व परीक्षा हुई है। जिसमें उसके पेपर खराब हुए थे। जिस कारण परेशान हैं और इसीलिए नदी में छलांग लगा दी क्योंकि मेरे घर वालों ने पढ़ाई में बहुत पैसा खर्च किया है। ए...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें