Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पर्यावरण संरक्षण

Etawah News: पर्यावरण संरक्षण के लिए पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे अधिकारी, किया पौधारोपण

ब्यूरो संवाददाता इटावा: विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ अधिकारी व समाजसेवी सड़क पर उतरे और वाहनों से कार्यालय ना जाकर सोमवार को सुबह पैदल अपने कार्यालय पहुंचे तथा दूसरे लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही पौधारोपण भी किया गया।  पर्यावरण छात्र संसद  में पारित प्रस्ताव के अनुरूप अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश के नेतृत्व में यह काफिला अधिकारियों के आवास से चलकर कचहरी तक पहुंचा। पर्यावरण छात्र संसद के संयोजक डॉ कैलाश यादव व संजय सक्सेना के संयोजन में अधिकारी व समाजसेवी कचहरी तक पैदल सड़कों पर उतरे। अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने कहा कि सप्ताह में 1 दिन पैदल कार्यालय जाना एक अच्छी पहल है इससे पर्यावरण प्रदूषण से बचेगा। उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश यादव, जल संरक्षक निर्मल सिंह, स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के सचिव विवेक रंजन गुप्ता, डॉ आशीष दीक्षित तथा बृजेश सक्सेना, भारत विकास परिषद तुलसी के पंकज चौहान, अंजू तथा मंजू स्वामी जगपाल, आचार्य चंद्रशेखर सहित बड़ी संख्या में लोग इस पैदल मार्च में शामिल हुए। समाजस...

Etawah News: पर्यावरण संरक्षण के लिए ई वेस्ट कलेक्शन ड्राइव से जुड़ेंगे डीपीएस एवम सुदिति, 19 जनवरी से होगा शुभारम्भ

ब्यूरो संवाददाता इटावा: भविष्य में धरती पर बढ़ रही पर्यावरणीय समस्याओ के क्रम में सामने आने वाले एक बेहद ही बड़े गंभीर मुद्दे को लायंस क्लब इंटरनेशनल ने उठाया है जिसके लिए लायंस क्लब इटावा ने ई वेस्ट मैनेजमेंट के समाधान के लिए जनपद के सभी विद्यालयों से इस अभियान में सहभागिता की अपील भी की है। इसी क्रम में लायंस क्लब इटावा सभी सहभागिता करने वाले स्कूलों में एक ई वेस्ट क्लेक्शन प्वाइंट भी बनायेगी। जिसमे सभी बच्चे अपने घरों से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाला ई कचरा घर से लाकर उस बनाए गए कलेक्शन बॉक्स में डोनेट कर सकेंगे। साथ ही लायंस क्लब संस्था सभी स्कूल के प्रिंसिपल को एक सहभागिता का प्रमाण पत्र व बच्चों को इस अभियान से जुड़ने का एक डिजिटल प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराएगी। विदित हो कि, इस अभियान को भारत सरकार व उनसे जुड़ी कई महत्वपूर्ण संस्थाओं का भी लगातार समर्थन मिल रहा है। जानिये ये ई-वेस्ट क्या है? जब हम इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लम्बे समय तक प्रयोग करने के पश्चात उसको बदलने/खराब होने पर दूसरा नया उपकरण प्रयोग में लाते हैं तो इस निष्प्रयोज्य खराब उपकरण को ई-वेस्ट कहा जाता है। जैसे कम्प्य...