Skip to main content

Posts

Showing posts with the label वृद्ध की मौत

Etawah News: आवारा सांड ने ली वृद्ध की जान, उपचार के दौरान मौत

ब्यूरो संवाददाता इटावा/भरथना : भरथना तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बुआ पुर दिनारपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक आवारा सांड ने एक किसान को पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद गंभीर घायल हुए किसान को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। पूरी घटना कस्बा इकदिल के अंतर्गत ग्राम दिनारपुर की है। उक्त ग्राम निवासी करण सिंह पुत्र रामसहाय उम्र 80 वर्ष पेशे से एक किसान थे। जिन्हे आज दोपहर एक आवारा सांड ने पटककर घायल कर दिया। घायल हुए लगभग 80 वर्षीय किसान को परिजनो के द्वारा उपचार दिलाया गया जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भर्थना तहसीलदार अशोक कुमार सिंह घटना का निरीक्षण करने ग्राम दिनारपुर पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी प्राप्त करने के पश्चात् प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए है। जिसके बाद भरथना तहसीलदार के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया। भरथना तहसीलदार ने जानकारी देते हुए बताया है कि मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात मृत्...

Etawah News: मालगाड़ी की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

ब्यूरो संवाददाता इटावा : जीआरपी थाना क्षेत्र के रामनगर फाटक पर शुक्रवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे लाइन पार कर रहे एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम कराया। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मुलायम नगर के रहने वाले 87 वर्षीय लज्जाराम शुक्रवार की सुबह सात बजे घर से दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन के लिए निकले थे। वह रामनगर फाटक के पास लाइन क्रॉस कर रहे थे तभी दिल्ली की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना रेलवे फाटक पर तैनात कर्मचारी ने जीआरपी व आरपीएफ को दी।  जिस पर मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने जांच पड़ताल के बाद मृतक की शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। भतीजे लाल सिंह ने बताया कि चाचा लज्जाराम यहां अपने सगे नाती प्रिंस के साथ रहते थे। जबकि उनका बेटा दिल्ली में प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है और परिवार समेत वहीं रहता है। वह आज दिल्ली जाने के लिए सुबह घर से निकले थे तभी यह हादसा हो गया।