संवाददाता रिषी पाल सिंह इटावा: उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आवासीय मिशन अंतर्गत संकुल स्तरीय संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्था बकेवर में बुधवार को किया गया। बृजमोहन अम्बेड उपायुक्त स्वरोजगार ने कहा कि मॉडल सीएलएफ़ वीज़निंग से समूह की महिलाओं को अपनी विकास की योजनाओं को तैयार करने एवं उसे साकार करने में सहायक सिद्ध होगी। डॉ सुरेश चंद्र राजपूत ने गरीबी और बेरोजगारी से बचने के गुर सिखाए। बेहतर जीवन जीने के लिए शिक्षा जरूरी है। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर दिया। डॉ नन्दकिशोर साह जिला मिशन प्रबंधक ने कहा कि सतत आय के स्रोत के बारे में जानकारी दी। सूर्य नारायण पाण्डेय, ज़िला मिशन प्रबंधक ने बताया कि संकुल संघ की दूरदर्शिता तथा उसके विज़न से संस्था के साथ साथ-साथ समाज में परिवर्तन लाएगा और महिलाओं के उत्थान में अहम भूमिका निभाएगा। मौके पर प्रशिक्षण प्रसार अधिकारी डॉ मनोज कुमार, संदीप कुमार पुनिया, प्रशिक्षक डीआरपी वेंकटराव, ब्लॉक मिशन प्रबंधक शशिलाता बीआरपी , राधारानी एवं ड...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें