ब्यूरो संवाददाता इटावा/सैफई: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्विद्यालय के ओ०पी०डी० एवम नजदीकी गाँव उझियानी में दिनांक 1 दिसम्बर को एचआईवी-एड्स से बचाव को लेकर जागरूकता के लिए कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट के द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया और गांव में रैली भी निकाली गयी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एचआईवी- एड्स के संबंध में लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया एवम् पंपलेट बाटें गये। नुक्कड़ नाटक में ये बताया गया कि एचआईवी कैसे फैलता है और एचआईवी पिडितों से दूर भागने की जरूरत नहीं बल्कि उनका सहयोग करना है एवम् इस बात से भी अवगत कराया गया कि लोगों को निःशुल्क एचआईवी जांच, काउंसलिंग, कंडोम का वितरण किया जा रहा है। सभी सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जा रही है। एचआईवी से जुड़ी किसी भी अन्य सहायता के लिए राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन नाको (NACO) के द्वारा फ्री हेल्पलाइन नंबर कि भी व्यवस्था है (फ्री हेल्पलाइन नंबर :- 1097)। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सह कुलपति डा० रमाकांत यादव ने एचआईवी संक्रमण एवम् रोकथाम पर विशेष टिप्पणी की और उपस्थित लोगों को इसकी गम्भीरता से अवगत कराया। इस दौरान डा० पी०के...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें