Skip to main content

Posts

Showing posts with the label एसडीएम

Etawah News: ड्रैगनफूड प्लांट का सीडीओ व एसडीएम ने पौधे लगाकर किया शुभारम्भ

संवाददाता: मनोज कुमार  इटावा/जसवंतनगर: विकासखंड क्षेत्र के जसवंतनगर के ग्राम नगला भिखन मे महिला समूह के द्वारा ड्रेगन फूड प्लांट का सीडीओ प्रणेता ईश्वर्या सिंह व एसडीएम जसवंतनगर कौशल किशोर ने ड्रेगन फूड के पौधे लगाकर शुभारम्भ किया। मुख्य विकास अधिकारी प्रणेता एश्वर्या सिंह ने उपस्थित समूह की महिलाओं को ड्रेगन फूड की बारे मे विस्तार से  जानकारी दी तथा मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए इसके लाभकारी गुणों के बारे मे बताया। ड्रैगन फ्रूट का पौधरोपण कर जनपद में इस स्वास्थ्यवर्धक फल की खेती प्रारंभ किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया। इस गांव में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ड्रैगन फ्रूट का पौधरोपण करते हुए मीडिया को बातचीत में बताया की नगला भिखन में फिलहाल 40 ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाकर जनपद में इस लाभकारी खेती का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि  जनपद में ड्रैगन फ्रूट के 160 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है इस पौधे के लिए पानी की आवश्यकता बहुत ही कम होती है इस कारण जनपद के वातावरण में इस फल के पौधे आसानी से लग सकते हैं। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर किसा...