Skip to main content

Posts

Showing posts with the label समाजसेवी महाशक्ति

Etawah News: सरकार को मध्यमवर्गीय लोगों की समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए :महाशक्ति

ब्यूरो संवाददाता इटावा:  गरीबी और बेरोजगारी हमारे देश की पुरानी समस्या है। हमारा देश आजादी के समय से ही गरीबी के कुचक्र एवं बेरोजगारी की जंजीर में फंसा हुआ है। कोरोना काल से यह समस्या और भी बढ़ गई है।  सपा नेता महाशक्ति कहते हैं कि सरकार को मध्यमवर्गीय लोगों की समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए।  सपा नेता महाशक्ति कहते हैं कि मध्यमवर्गीय लोगों की आय के साधनों में भी भारी क्षति हुई है और ऊपर से वह महंगाई की मार झेल रहा है।अब तो यह हालत हो गई है आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया। ऊपर से मध्यमवर्गीय भारी विद्युत बिल भी अदा कर रहा है, वही कुछ समाज के चोर विद्युत चोरी कर रहे हैं। इसका भी बोझ मध्यमवर्गीय उठा रहा है। सपा नेता कहते हैं कि विद्युत सप्लाई करने वाली कंपनियां कहती है कि हमें घाटा हो रहा है, अतः विद्युत दर बढ़ाने का प्रस्ताव रख रहे हैं। सपा नेता महाशक्ति कहते हैं कि सरकार को विद्युत चोरी पर लगातार प्रभावी अभियान चलाना चाहिए जिससे विद्युत चोरी पर पूरी तरह से रोक लग सके। जब विद्युत चोरी नहीं होगी तो विद्युत दर में गिरावट आने की संभावनाएं बन जाएंगी, जिससे कहीं ना कहीं मध्यम वर्ग क...

Etawah News: समाजिक कार्यकर्त्ता महाशक्ति ने थामा सपा का दामन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर शनिवार को अधिकारों की ताकत के प्रदेश अध्यक्ष महाशक्ति ने समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष गोपाल यादव जी के हाथों से समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी पदाधिकारियों ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।    सपा नेता महाशक्ति ने कहा कि समाजवादी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देती है। पार्टी जब सत्ता में रहती है तो सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी पर पूर्ण विराम लगा देती है। शिक्षा व‌ स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर तरीके से काम करती है। उन्होने कहा कि गृहस्थी का खर्च भी बढ़ गया है लेकिन लोगों की इनकम में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। प्रदेश सरकार के कार्यकाल में विकास की एक भी ईंट नहीं रखी गई। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाने का काम किया था। महाशक्ति ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी, मजदूर पूरी तरह बर्बाद हो चुका है इसलिए आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करेंगे।