Skip to main content

Posts

Showing posts with the label किसान मजदूर संघर्ष रैली

Etawah News: किसान मजदूर संघर्ष रैली में गैस, बिजली तथा बस किराए की बढ़ोतरी को बापस लेने की मांग करते हुए किया प्रदर्शन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: रसोई गैस, बिजली दरों और बस भाडे में वृद्धि के खिलाफ माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी एवं किसान सभा के प्रांतीय आहवान पर धरना प्रदर्शन कर किया गया। इस बढ़ोत्तरी को वापस लिए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया। किसान सभा के प्रांतीय महांमंत्री मुकुट सिंह ने कहा कि पहले से ही आवश्यक वस्तुओं के मूल्य वृद्वि और कमर तोड मंहगाई से जनता त्रस्त है। इस वृद्वि से आर्थिक भार और बढेगा। कीमतों की बढोत्तरी से बेरोजगारी, गरीबी के साथ ही मुद्रास्फीति भी बढेगी। भाजपा सरकारें अडानी जैसे कारपोरेटस के मुनाफा बढाने के लिये छूट दिये हुये है। मुकुट सिंह ने कहा कि मोदी-योगी सरकारें वादाखिलाफ, झूठी और तानाशाह सरकारें है जो नफरत फैला कर जनता को बांट रही हैं। बिजली कर्मचारियो से समझौता करने के बाद सरकार मुकर गई है।  माकपा नेता अमर सिंह शाक्य ने रसोई गैस, बस भाडा और बिजली दरो ंमें वृद्वि की निंदा करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में गरीबी भुखमरी और बढेगी। किसान सभा के जिलामंत्री संतोष शाक्य, जिला उपाध्यक्ष रामवरन, शिवराम सि...

Etawah News: किसान मजदूर संघर्ष रैली में आशा, संगिनी एवं रसोइयां शामिल होकर करेंगी प्रदर्शन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा:  5 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली किसान मजदूर संघर्ष रैली में बड़ी संख्या में किसान मजदूर कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिसमे सभी जिलो के मुख्यालयों पर भी किसान मजदूर संघर्ष रैली आयोजित की जाएगी जिसमे किसान-मजदूर मोदी विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे। इसी क्रम में जनपद की आशा, संगिनी एवं रसोइयां भी रैली में भागीदारी करेंगी जिसमे आशा, संगिनी एवं रसोइयों को कर्मचारी का दर्जा ,₹26000 मानदेय फंड, बोनस, दुर्घटना बीमा व रिटायर होने पर कम से कम ₹10 लाख एकमुश्त भुगतान, काम का बोझ कम करने आदि समस्याओं को लेकर किसान, मजदूरों की विशाल रैली 5 अप्रैल को आयोजित होगी।  आशा यूनियन की जिला मंत्री संगीता ने कहा कि सरकार आशा, रसोइयों के साथ अन्याय कर रही है उनको मामूली सा मिलने वाला मानदेय भी कई कई महीनों बाद मिलता है। रैली में इटावा से बड़ी संख्या में आशा, संगिनी, रसोईया एवं किसान मजदूर लेंगे भाग  यूनियन के प्रांतीय नेता अमर सिंह शाक्य ने कहा कि 5 अप्रैल की किसान मजदूर संघर्ष रैली एक ऐतिहासिक रैली होगी। उन्होंने कहा कि  केंद्र व राज्य सरकार द्व...