ब्यूरो संवाददाता इटावा: रेडवुड ग्लोबल स्कूल में इटावा सीबीएसई सहोदय स्कूल काम्प्लेक्स की मीटिंग संपन्न हुई। इसमें इटावा के सभी सीबीएसई विद्यालय के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ आनंद ने बाबा साहब डॉ अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर मीटिंग का शुभारंभ किया। पूरे वर्ष सहोदय काम्प्लेक्स की गतिविधियों का संचालन जिसमें खेलकूद, ड्रामा, स्पीच, डिबेट, आर्ट एंड क्राफ्ट और अन्य कम्पटीशन की ज़िम्मेदारी विभिन्न विद्यालयों को दी गई। पूरे वर्ष के ऐकडेमिक कैलेंडर का निर्धारण भी मीटिंग में किया गया। मीटिंग में निर्णय लिया गया कि बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए सभी स्कूल्स के अध्यापकों की ट्रेनिंग कि व्यवस्था की जाएगी। मीटिंग के अंत में इस सत्र के लिए फादर जॉबी जोसेफ को अध्यक्ष, अनूप मिश्रा को सचिव, अभिषेक सक्सेना को कोषाध्यक्ष और सौरभ दूबे को मीडिया सलाहकार चुना गया जिस पर सभी सम्मानित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में रेडवुड स्कूल के प्रधानाचार्य भास्कर शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें