Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कम्पोजिट विद्यालय विचारपुर

Etawah News: कम्पोजिट विद्यालय विचारपुर में आयोजित हुआ विद्यारंभ एवम पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम

ब्यूरो संवाददाता इटावा: कम्पोजिट विद्यालय विचारपुर मे विद्यारंभ कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे विद्यालय की शिक्षिका मीना कुमारी को नम आंखों से भव्य विदाई भी दी गई। विद्यालय से सेवा निवृत्त हुआ कोई भी शिक्षक या शिक्षिका कभी भी ये न सोचे कि वह अपनी जिम्मेदारियों से निवृत्त हो चुका है। बल्कि सेवा निवृत्त होकर शिक्षक की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। क्यों कि अब इन्हीं पढ़े लिखे नौनिहालों का समय समय पर सही मार्ग दर्शन भी करते रहना एक अच्छे शिक्षक की पहचान और कर्तव्य होता है। आज मैं विद्यालय से सेवानिवृत्त हो रही बहन शिक्षिका मीना कुमारी को बधाई और अपनी शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने अपना जीवन एक शिक्षक के रूप में जिया है जो एक गर्व का विषय है उक्त उद्गार बीजेपी के जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कम्पोजिट विद्यालय विचारपुरा में आयोजित विदाई एवम पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों एवम शिक्षकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।  कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की मूर्ति पर पुष्प अर्पण कर किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे बीईओ विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि,बच्...