Skip to main content

Posts

Showing posts with the label डीएम इटावा

Etawah News : मोहर्रम के जुलूस को लेकर डीएम व एसएसपी ने की पीस कमेटी की बैठक

ब्यूरो संवाददाता इटावा : जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार मोहर्रम के जुलूस को लेकर शांति व्यवस्था आदि के लिए पीस कमेटी की बैठक पुलिस लाइन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सभी धर्म गुरुओं, महंतों एवं मौलवियों आदि के साथ-साथ व्यापारी गण एवं नागरिकों आदि ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। जिलाधिकारी ने जनपद के दूरदराज से आए लोगों से सफाई सुरक्षा आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की।उन्होंने कहा कि ताजिए की ऊंचाई तारों से ऊंची नहीं होनी चाहिए, जिससे कोई समस्या उत्पन्न ना हो,उन्होंने ईओ नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि ताजिए का जुलूस कल से निकाला जाएगा इससे पहले आज शाम तक नगर में भ्रमण कर साफ सफाई, पानी आदि की व्यवस्था आज ही देख ली जाए।उन्होंने कहा कि जुलूस के समय जो भी छुट्टा गोवंश घूम रहे हैं इनको ग्रामीण गौशाला में भिजवाया जाए। उन्होंने कहा कि अनुमति के बिना कोई भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा इसका समय एवं स्थान अवश्य निश्चित कर लिया जाए।उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर एक दूसरे के त्योहारों को पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं और अप...

Etawah News : सैफई अस्पताल के थप्पड़बाज दोनों डॉक्टर सस्पेंड, मुकदमा भी दर्ज, डीएम ने बनायी जांच कमेटी

ब्यूरो संवाददाता इटावा/सैफई : मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर के हड्डी रोग वार्ड में भर्ती मरीज के साथ मारपीट के आरोपी डाक्टर को कुलपति ने सस्पेंड कर दिया है। मरीज के साथ पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कमेटी बनाकर जांच करायी गयी थी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कुलपति ने ये कार्रवाई की है। उधर मरीज की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। ट्रामा सेंटर के हड्डी रोग वार्ड में दो डाक्टरों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वे अलग अलग मरीज के साथ मारपीट करते नजर आये थे। इसका वीडियो संज्ञान में आने के बाद कुलपति ने यूनिवर्सिटी की एक टीम बनाकर पूरे मामले की जंाच करायी तो मामला सामने आया। कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट में डाक्टर को दोषी माना और सस्पेंड करने की संस्तुति की। सोमवार को रिपोर्ट मिलने के बाद कुलपति डा.प्रभात कुमार ने दोनों डाक्टर अमन श्रीवास्तव व डा.दास को सस्पेंड कर दिया है।  देखें वायरल विडियो:   सैफई अस्पताल में भर्ती मरीजों को डॉक्टर ने मारे थप्पड़, पुलिसकर्मी के सामने डॉक्टर बने हैवान मरीज सौरभ निवासी नगला दिलीप करहल मैनपुरी के साथ मारपीट की ...

Etawah News: ब्रह्माणी देवी पहुंचे डीएम और एसएसपी,मेले की व्यवस्थाएं परखी, पुजारियों के विवाद पर भी दिए कड़े निर्देश

संवाददाता: आशीष कुमार  इटावा/जसवंतनगर: यमुना के बीहड़ों में विराजमान देवी ब्राह्मणी  के मंदिर पर 22 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्रि मेला को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है।  शनिवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस कप्तान संजय कुमार वर्मा यहां जसवंतनगर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के संपन्न होने के बाद सीधे बलरई इलाके के ब्रह्माणी देवी मेला स्थल पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ब्रह्माणी देवी मंदिर के पुजारी प्रेम किशोर तथा उनके भतीजे के बीच के बंटवारे को लेकर चल रहे आपसी विवाद को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। पुजारियों को स्पष्ट कह दिया गया कि मेले के दौरान कोई आपसी वाद-विवाद या झगड़ा नहीं होना चाहिए। उन्होंने मेले को लेकर हो रही व्यवस्थाओ और सुरक्षा इंतजामों को बारीकी से देखा और समझा। संबंधितो को आवश्यक निर्देश दिए। कई महीनों से गिर गई बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य का जायजा लिया। क्योंकि शुरू हो रहे नवरात्रि मेले में  ब्राह्मणी मंदिर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगेगा। उन्होंने मंदिर के पुजारी प्रेम...

Etawah News: डीएम ने कलक्ट्रेट में झंडारोहण कर दिलाई शपथ

ब्यूरो संवाददाता इटावा: 74वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय ने अपने कार्यालय और कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद सभी अधिकारी व कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, पंथनिरपेक्षता एवं सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को बलवती करने पर जोर दिया। साथ ही लोगों को परंपरागत एकता प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित कर स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया। मालूम हो कि कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव के लिए इस वर्ष स्वाधीनता दिवस पर कोई भी बड़े कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया, लेकिन ऐसा भी नहीं था कि लोगों में आजादी का जश्न मनाने के जोश में कोई कमी नजर आ रही हो। जो जहां था वहीं से देश के स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट कर रहा था।

Etawah News: सड़क सुरक्षा माह के तहत डीएम एसएसपी ने मानव श्रंखला बनाकर दिलाई शपथ

ब्यूरो संवाददाता इटावा: सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला प्रशासन के द्वारा मानव श्रखला का आयोजन किया गया। डीएम चौराहे से लेकर एसएसपी चौराहे तक अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने मानव श्रंखला बनाकर लोगों को यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया गया। जिलाधिकारी अवनीश राय ने लोगो को यातायात का पालन करने की शपथ दिलाई। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि देश मे जितने लोगो की मृत्यु होती है उसमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मृत्यु सड़क दुर्घटना में हेलमेट और बिना सीट बेल्ट लगाने के कारण होती है। डीएम ने सभी सरकारी कर्मचारियों को भी सीट बेल्ट हैलमेट लगाने का आह्वाहन किया। बताते चलें आज सोमवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के चलते उप संभागीय परिवहन विभाग के नेतृत्व में आज डीएम चौराहा से एसएसपी चौराहा तक स्कूली छात्रों की मानव श्रंखला बनाई गई। इस मौके पर छात्रों को डीएम, एसएसपी ने छात्रों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने के लिए जागरूक किया साथ ही इस मौके पर छात्रों और अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, एसपी क्राइम ज्ञ...

Etawah News: डीएम के हाथों में होगी नगर निकाय की कमान, बोर्ड का कार्यकाल समाप्त

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जिले में इटावा व भरथना नगर पालिका समेत नगर पंचायत इकदिल, बकेवर व लखना का कार्यकाल शुक्रवार को पूरा हो गया। अब तीन सदस्यीय कमेटी कामकाज देखेगी। कमेटी में डीएम, एडीएम व अधिशाषी अधिकारी शामिल होगे। 5 साल की अवधि में स्थानीय निकायों ने न सिर्फ जनता के विकास के लिए अरबों रूपये खर्च कर दिया बल्कि विभिन्न योजनाओं के अनुपालन में भी करोड़ों रुपया खर्च कर दिया। कोरोना महामारी में भी इन निकायों ने पूरी ताकत के साथ काम किया।  इसी कड़ी में इटावा नगर पालिका के बीते 5 साल के उतार-चढ़ाव को लेकर एक ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की गयीं है। पालिका ने बीते 5 सालों में लगभग तीन अरब 23 करोड़ 81 लाख से अधिक का बजट विकास कार्यों वेतन आदि पर खर्च कर दिया। इनमें सर्वाधिक बजट 519 गलियों के निर्माण किया गया। इसके अलावा नाला निर्माण में भी 21 करोड़ से अधिक का बजट खर्च किया गया। पालिका की बड़ी उपलब्धियों में एमआरएफ सेंटर का निर्माण भी शामिल है इसके अलावा चौराहा, डलाव घर, टॉयलेट, विश्रामगृह, कंपोज होज, रैन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी चीजों पर भी खर्च किया गया। वहीं दूसरी ओर स्वच्छ भारत मिशन के तहत भी तकरी...

Etawah News: डीएम ने किया राशन डीलरों की दुकान पर राशन वितरण का निरीक्षण

ब्यूरो संवाददाता इटावा : शासन के आदेश के बाद शहर में राशन डीलर्स का डीएम औचक निरीक्षण करने के लिए निकले। इस डीएम अवनीश राय, एडीएम एवं जिला पूर्ति अधिकारी जिलाधिकारी भी मौजूद रहे। शासन के निर्देश पर सत्यापन किया जाना है। गौरतलब है कि सरकार द्वारा गरीबों के लिए महत्वपूर्ण योजना राशन वितरण को आगे बढ़ाया गया है लेकिन कब तक बढ़ाया गया है अभी तक यह स्पष्ट नहीं है। शासन के दिशा निर्देशों के बाद राशन दुकानों का सत्यापन किया जाना था। जिसके चलते डीएम, एडीएम, जिला पूर्ति अधिकारी, द्वारा शहर में दुकानों का सत्यापन किया गया। डीएम अवनीश कुमार राय ने बताया कि सरकार निर्देश हैं राशन की दुकानों का फिजिकल सत्यापन किया जाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। जिसके चलते क्षेत्र में संबंधित एसडीएम सत्यापन कर रहे हैं। मेरे द्वारा भी सत्यापन किया गया और राशन डीलर को दिशा निर्देश दिए गए कि ज्यादा से ज्यादा आधार का सत्यापन करके ही राशन वितरण किया जाए। साथ ही जिन लोगों को राशन वितरण किया जा रहा है। उनकी आधार की एंट्री कराई जाए और ससमय के अनुसार राशन वितरण किया जाए। मेरे द्वारा आज यहां का निरीक्षण किया गया है किसी प्रका...

Etawah News: डीएम एसएसपी ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जांचे सुरक्षा के इंतजाम, डायल 112 सेल्फी पॉइंट का शुभारंभ

ब्यूरो संवाददाता इटावा : डीएम एसएसपी ने नव वर्ष के आगमन पर शहर की सड़कों पर भ्रमण किया। डायल 112 द्वारा शास्त्री चौराहा पर लगाए गए सेल्फी पॉइंट का शुभारंभ किया और सेल्फी ली। डायल-112 पुलिस ने अस्थाई कैंप तैयार करवाकर सेल्फी पॉइंट बनाया। बताते चले शहर के शास्त्री चौराहा पर जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने शास्त्री चौराहे पर किया डायल 112 सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन किया, इसके बाद नगर क्षेत्र में पैदल गस्त करते हुए नव वर्ष के कार्यक्रमों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाने के कड़े दिशा निर्देश दिए और सड़कों पर या अन्य स्थानों पर हुड़दंग करने वाले और लायन ऑर्डर को प्रभावित करने वाले लोगों के ऊपर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि आने वाले नए वर्ष के उत्सव को देखते हुए नगर वासियों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पैदल गस्त किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों में डायल 112 के प्रति जागरूकता लाने के लिये 112 सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन किया गया है। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने कहा कि नए वर्ष के उत्सवों के दौरान शराब पीकर उपद्रव करने वाले और नशे में तेज वाहन चलाने व...

Etawah News: रैनबसेरा का डीएम ने किया निरीक्षण, अव्यवस्था देख चढ़ा पारा

संवाददाता: मनोज कुमार  जसवंतनगर (इटावा): जिलाधिकारी इटावा अवनीश राय ने यहां कस्बे में हाईवे चौराहे के पास पहुंचकर वहां नगर पालिका परिषद जसवंतनगर द्वारा बनाए गए अव्यवस्था की सूचना पर रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश भी मौजूद थे। बीते दिवस ही तहसीलदार प्रभात कुमार ने देर शाम हाईवे चौराहे के निकट नगर पालिका की बनी दुकानों में रैन बसेरा का उद्घाटन किया था जिसकी अव्यवस्था की सूचना पर जिलाधिकारी श्री अवनीश राय ने रैन बसेरा का निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह यादव को निर्देशित किया कि यह रैनबसेरा काफी छोटा है। यहां पर बाहर टेंट लगाकर और अच्छे ढंग से रैन बसेरा बनाया जाए। रजाई-गद्दों की संख्या बढ़ाई जाए। जिससे सर्दी के समय मुसाफिरों को उस में रुकने के दौरान कोई तकलीफ न हो। रजिस्टर में कुछ ही नाम की एंट्री देख उन्होंने तत्काल एक हेल्पलाइन मोबाइल नंबर रेन बसेरा के बाहर अंकित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने जाने वाले यात्रियों के लिए इस कड़ाके की ठंड में अलाव जलवाएं तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें रोका जाए और साफ़ सफाई ...

Etawah News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीएम ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखा किया रवाना

ब्यूरो संवाददाता इटावा : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके उपलक्ष्य में जिलाधिकारी इटावा के नेतृव में नुमाइश मैदान से कई विद्यालयों के छात्रों व एनसीसी कैडेट्स ने शहर में रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया।  रैली को जिलाधिकारी अविनीश राय ने हरी झंडी दिखाकर शहर भ्रमण के लिए रवाना किया। रैली में स्कूली विद्यार्थियों सहित शहर के नागरिक भी शामिल हुए। रैली में छात्रों ने राष्ट्रीय एकता हमारी पहचान, तभी हमारा देश महान, हिन्दू मुस्लिम सिख इसाई आपस मे सब भाई भाई, आवाज दो हम एक है आदि श्लोगनो, नारो, बैनरो व पोस्टरों के द्वारा लोगों को जागरूक किया।  रैली में जिलाधिकारी संग जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा व जिले के कई अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

Etawah News: समाधान दिवस में 25 शिकायतों में से सिर्फ 3 का ही हुआ निस्तारण।

आशीष कुमार  इटावा/जसवंतनगर: तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 25 शिकायती प्रतिवेदन आए जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया समाधान दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी नम्रता सिंह ने की। संपूर्ण समाधान दिवस में दिए गए शिकायती पत्रों में ज्यादातर अवैध कब्जों से संबंधित थे।इसके साथ को कस्बे के होम गंज बाजार में भारी अतिक्रमण व दुकानों के बाहर लगाए जाने वाले सामान को हटवाए जाने या नीलम कराए जाने की मांग की गई है। नगला तौर के सुरेंद्र प्रकाश पाठक ने उनके मकान पर अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की , नगला सलहदी की जमीन पर अवैध निर्माण भी रोके जाने की मांग की। महलई टोला निवासी रेशमा बानो ने विपक्षी द्वारा शादी ना कर  भरोसा तोड़ने पर मुकदमा कायम किए जाने की मांग की है। जैनपुर नागर के रमेश चंद्र पुत्र रतीराम ने चकरोड को खेत में मिला दिए जाने की शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है । रमानिकपुर वीवामऊ के रमेश चंद्र पुत्र बिंदेश्वरी प्रसाद ने शिकायत की कि उनके खेत को विपक्षी ने जोत लिया है। निलोई के राम दुलारे ने अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।  नगला तौर ...

Etawah News: मंडी में अनाज, फल और सब्जी की दुकानों को फूड लाईसेंस अनिवार्य

ब्यूरो संवाददाता इटावा : कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति सिंह की अध्यक्षता में खाद्य विभाग की जिला स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आहुत की गयी। बैठक मैंं एडीएम जयप्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र प्रसाद, सीओ सिटी अमित सिंह, जिला खाघ अधिकारी ए. डी.पाण्डेय सहित व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, संरक्षक हाजी शंहशाह वारसी, मुकेश यादव, कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी सहित कमेटी के सदस्य एंव अधिकारी गण उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये की सभी खाघ संम्बन्धित दुकानों का पंजीकरण अनिवार्य है मंडी की दुकानों का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है व्यापार मंडल के सहयोग से उनका रजिस्ट्रेशन अभियान चला कर कराया जाये, खाघ विभाग केवल शिकायत पर ही नहीं,बल्कि रेंडमली भी जांच करता रहे जिससे जनता के स्वास्थ्य के साथ कोई खिलबाड़ न कर सके। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा शहर में जेल के पीछे लगनें वाले स्टीट फूड के बाजार को खत्म कर दिया गया है चाट बाजार को नुमाइश मैदान में बुद्ध पार्क के सामने पड़ी खाली जगह में पुनर्स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। भाजपा नेता मुक...