ब्यूरो संवाददाता इटावा : नुमाइश में आयोजित स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन के सफल गौरवपूर्ण आयोजन के लिये संयोजक एवं राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परि. के प्रदेश महासचिव आकाशदीप जैन को इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी 2022-23 के ऐतिहासिक मंच पर जिलाधिकारी/अध्यक्ष अवनीश कुमार राय ने शॉल उड़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह,अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश,सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार,उप जिलाधिकारी एवं जनरल सेक्रेटरी प्रदर्शनी विक्रम सिंह राघव,जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, जनपद के सभी एसडीएम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका,तहसीलदार सदर सहित प्रदर्शनी समिति के सम्मानित सदस्य सहित आलाधिकारी मौजूद रहे।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें