Etawah News: विधानसभा में हमारी कुर्सी पहले से ही एलॉट! प्रसपा के सिंबल पर निकाय चुनाव लड़ेंगे: शिवपाल सिंह
ब्यूरो संवाददाता इटावा : जनपद में पहुंचे शिवपाल सिंह ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना। शिवपाल ने भतीजे अखिलेश की चिट्ठी व आजम खान से मुलाकात के सवाल पर ध्यान ना देते हुए चुप्पी साधी। विधानसभा में जहा बैठते थे अब वही बैठने की बात कही। बताते चलें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीते रात अपने चौगुर्जी , आवास पर पहुंचे। जिसके बाद आज बुधवार सुबह अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्या सुनी। गौरतलब है कि मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष के नाम अपने चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह को लेकर के एक चिट्ठी लिखी थी , जिसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि शिवपाल सिंह यादव वरिष्ठ नेता है। इसलिए उनकी कुर्सी आगे की लाइन में लाई जाए। इसको लेकर शिवपाल सिंह ने तीखे अंदाज में कहा कि हमारी कुर्सी पहले से ही एलॉट है और उसी पर हम बैठेंगे इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष को निर्णय लेना है लेकिन कुर्सी पहले से ही है एलौट है। प्रसपा के सिंबल पर निकाय चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव ने कहा ," सपा में जाना ...