Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कश्मीरी युवती का यौन शोषण

Etawah News: कश्मीरी युवती को शादी का झांसा देकर बनाया यौन शोषण का शिकार, पीड़िता धरने पर बैठी

ब्यूरो संवाददाता इटावा: कश्मीर की युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। युवती ने गुरुग्राम में 4 माह साथ रहकर शारीरिक सम्बंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती 5 दिन से आरोपी युवक के गांव में धरने पर बैठी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का जिला अस्पताल में पुलिस ने मेडिकल करवाया गया है। बसरेहर थाना क्षेत्र के बादरीपुठ निवासी सर्वेश पुत्र महिपाल सिंह राजपूत हरियाणा के गुरुग्राम में मिंत्रा कम्पनी में काम कर रहा था। जहां उसकी मुलाकात जम्मू के राजौरी जिले की रहने एक युवती से हुई। वह भी इसी डिपार्टमेंट में सर्वेश के साथ पिछले एक साल से कार्य कर रही थी। दोनों में पहले दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों 4 महीने से लिवइन में रह रहे थे। 10 दिन पहले आरोपी युवक सर्वेश अपने गांव आया। इसके बाद उसने फोन बंदकर युवती से बातचीत बंद कर दी। 5 दिन पहले युवती आरोपी युवक के गांव पहुंची, लेकिन युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद शादी की जिद को लेकर युवती धरने पर बैठी है।  युवती ने थाना बसरेहर में मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। पुलिस ने उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया। इससे नाराज युवती थाने के ...