संवाददाता: आशीष कुमार इटावा: जन्म से 28 दिन तक नवजात शिशु की विशेष देखभाल के संदर्भ में जिला अस्पताल में नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के समापन पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बाल रोग विशेषज्ञों की उपस्थिति में नवजात शिशु की देखभाल के प्रति सभी नवजात शिशु की मां को विशेष जानकारी प्रदान की गई यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ कजली गुप्ता ने दी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ कजली गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष की थीम के अनुसार "सुरक्षा गुणवत्ता और पोषण देखभाल - हर नवजात शिशु का जन्म अधिकार"बच्चे की मां को स्तनपान व शिशु की उचित देखरेख के लिए काउंसलिंग की गई। जिला अस्पताल बाल रोग विशेषज्ञ डॉ रतनलाल ने बताया कि सामान्य व सिजेरियन प्रसव के जरिए जन्म लेने वाले बच्चों की मां को नवजात शिशु की उचित देखभाल के लिए अत्यंत जरूरी है। जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान कराया जाए। इससे मां का गाढ़ा पीला दूध उसे संक्रमण से बचाएगा और बच्चा कई बीमारियों से सुरक्षित रहेगा। उन्होंने बताया कि छह माह तक केवल स्तनपान कराएं बच्चे को शहद , घुट्टी , पानी या अन्य तरल पदार्थ नहीं दें। डॉ रतन...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें