संवाददाता: मनोज कुमार जसवंतनगर (इटावा): ग्राम पंचायत जैनपुर नागर में लेखपाल अनूप यादव, ग्राम प्रधान उर्मिला यादव ने शुक्रवार को जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गई। वृद्धा पेंशन को लेकर महिलाओं ने अपनी बात रखी, कुछ लोगों ने राजस्व विभाग को लेकर भी अपनी समस्याएं कहीं, ग्राम पंचायत में सचिव ने कुछ लोगों की जिनके परिवार रजिस्टर में दर्ज नहीं था उनके नाम जोड़ गए। ज्यादातर शिकायतों में ग्राम पंचायत में शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। नारायण शाक्य, राजाराम , मोहनलाल जाटव, गंगादीन शंखवार, संतोष कुमार, सचिन जाटव, गीता देवी, चक्रेश बाबू, सुभाष शाक्य, संदीप शाक्य, दयालु शाक्य, पूर्व प्रधान भीम प्रकाश, राहुल शाक्य, कलावती देवी ने आवास को लेकर अपनी बात कही जिसके लिए उनका नाम लिख लिया गया और नई सूची आते ही आवास देने का आश्वासन दिया गया,वृद्धा पेंशन के लिए राजाराम संखवार, गंगादीन ने अपनी बात कही, मोहनलाल ने अपनी जमीन को लेकर शिकायत की जिसका समाधान तुरंत किया गया। ग्रामीणों की समस्याओं को जानने और उनके निराकरण के लिए ग्राम प्रधान उर्मिला यादव के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन कि...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें