ब्यूरो संवाददाता इटावा : सात जून से शुरू हुए एक कदम सुपोषण की ओर अभियान के तहत मंगलवार को कटरा फतेह महमूद खां आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य आंगनवाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया गया। सीडीपीओ संगीता सिंह ने बताया कि अन्नप्राशन कार्यक्रम में स्थानीय सभासद शाहिद अहमद की उपस्थिति में काव्या,दर्शिका, अनुष्का,जियान को खीर खिलाकर अन्नप्राशन किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के ऊपरी आहार की शुरूवात किस प्रकार की जाए इस पर महत्वपूर्ण जानकारियां स्थानीय महिलाओं और बच्चों की मां को दी गई। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से खासतौर से गर्भवती और 6 वर्ष तक के बच्चों के पोषण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ती द्वारा स्थानीय लोगों को पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रदान किया जा रहा है जिससे बच्चे और गर्भवती को उचित पोषण के संदर्भ में सही जानकारी हो और वह कुपोषित न हों। उन्होंने बताया कि अन्नप्राशन दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा 6 माह से 2 वर्ष के बच्चों की माताओं को बुलाकर बच्चों के ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें