Skip to main content

Posts

Showing posts with the label व्यापारी परेशान

Etawah News: खाद्य विभाग खामियां दूर करे, व्यापार मंडल ने उठाई माँग, खाद्य विभाग से व्यापारी हो रहे परेशान

ब्यूरो संवाददाता इटावा : भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक पक्का बाग पर जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता के आवास पर रविवार को सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग से बैठक में उठी माँगो से अवगत कराने एवं माँगो का निराकरण कराएंगे। जिला महामंत्री आकाशदीप जैन ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा वर्तमान समय में भारी मात्रा में खाद्य पदार्थों का व्यापार ऑनलाइन फूड चेन सप्लाई व मल्टी नेशनल कम्पनियों के द्वारा किया जा रहा है,परन्तु ऑनलाइन फूड सप्लाई के डिलीवरी करने वाले व्यक्तियों के पास फूड लाइसेंस नहीं है सभी ऑनलाइन व फूड चेन सप्लाई डिलीवरी करने वाले व्यक्ति के खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों के अनुसार रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस बनाया जाएं।शहर अध्यक्ष रजत जैन ने कहा खाद्य विभाग रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट वाले छोटे व्यापारियों के लिए मानकों के आधार पर सैम्पिल फेल होने व जॉच के समय अन्य छोटी कमियों के पाये जाने पर अधिनियम की धारा-69 के अनुसार शमन के आधार पर कार्यवाही किये ज...