ब्यूरो संवाददाता इटावा: शहर के राहतपुरा में ब्राह्मण समाज महासभा की कार्यकारिणी की अहम बैठक सम्पन्न हुई । जिसकी अध्यक्षता संगठन के संरक्षक मंडल के सदस्य सुरेंद्र प्रकाश पाठक ने की। जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि,आगामी 22 अप्रैल को पिछली वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर शहर में भव्य परशुराम शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के जिला महामंत्री पंकज दीक्षित को कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया एवं राजीव मिश्रा एसके दीक्षित विवेक दुबे आशीष दुबे देवकीनंदन त्रिपाठी आशीष शुक्ला आदित्य चौबे को सह संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि इस बार पिछली वर्ष की अपेक्षा और अधिक आकर्षक झांकियां और संस्कारों से संबंधित मनमोहक दृश्य शोभायात्रा का हिस्सा होंगे। इस वर्ष शोभायात्रा में लगभग 5000 ब्राह्मण बंधुओं को सहभागिता करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने पूरे समाज से अपील करते हुए कहा कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर सभी अपने घरों से निकलकर शोभा यात्रा का हिस्सा बने और अपने भगवान का आशीर्वाद प्राप्त...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें