ब्यूरो संवाददाता बकेवर/इटावा: गुलाबपुरा मार्ग के पास हाईवे किनारे गलत साइड खड़ी कार को अचानक मोड़ देने से बिजौली से अपने गांव जा रहे बाइक सवार युवक के टक्कर लग गई। इससे वह गम्भीर घायल हो गया। बकेवर थानाक्षेत्र के गांव गोपियापुर निवासी हिमांशु कुमार रविवार की दोपहर बाइक से बिजौली से समान लेकर गांव जा रहा था। तभी गुलाबपुरा मार्ग के पास हाईवे किनारे पहले से ही गलत साइड खड़ी कार चालक ने तेजगति से मोड़ देने से बाइक सवार टकरा गया। इससे युवक गम्भीर घायल हो गया, जब कार को ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की तो कार सवार लोगों ने ग्रामीणों को डरा धमकाकर निकल जाने में सफल रहे।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें