Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भरथना नगर पालिका

Etawah News: भरथना नगर पालिका से बीजेपी प्रत्याशी डॉ मनीषी गुप्ता ने किया नामांकन

ब्यूरो संवाददाता इटावा/भरथना: निकाय चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को नगर पालिका भरथना सीट से भारतीय जनता पार्टी की चेयरमैन पद की उच्च शिक्षित प्रत्याशी डॉ मनीषी गुप्ता ने आज अपना पर्चा पूरे लाव लश्कर के साथ दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने के बाद उनके समर्थकों में काफी जोश दिखाई दिया। ज्ञात हो कि डॉ मनीषी गुप्ता भरथना सीट से चैयरमैन पद का चुनाव लड़ रही एक मात्र उच्च शिक्षित प्रत्याशी है। प्रत्याशी डॉ मनीषी गुप्ता ने कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है, उस विश्वास को वह कायम रखेंगी। लोगों की समस्याओं का प्राथमकिता के आधार पर समाधान किया जाएगा। सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चला जाएगा। पालिका में अभी विकास की बहुत आवश्यकता है, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उनके नामांकन में आज उनके पति अमित गुप्ता, ससुर प्रभाकर गुप्ता सहित शिव महेश दुबे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा, सत्यपाल सिंह चुनाव प्रभारी, भगवान पोरवाल, सांसद प्रतिनिधि, अनूप जाटव मंडल अध्यक्ष भरथना, राजेश तिवारी सहित पूर्व विधायक भाजपा सावित्री कठेरिया सहित बीजेपी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।