संवाददाता: आशीष कुमार इटावा/जसवन्तनगर: सहकारी समितियों के चुनाव को लेकर शनिवार को बलरई , खेडा धौलपुर तथा तिज़ोरा समितियों पर डायरेक्टर के पदों के लिए कड़े बंदोबस्त के बीच चुनाव प्रक्रिया आयोजित हुई। इन समितियों के सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। बलरई सहकारी समिति पर ग्राम कुडाखर में सुरेश सिंह ने अनिल कुमार को 3 वोट से, ग्राम गोपालपुर में प्रवेंद्र कुमार ने अहिवरन सिंह को 13 वोट से, ग्राम बहादुरपुर में सुधा देवी ने कृष्णा देवी को 29 वोट से हराया। खेड़ा धौलपुर सहकारी समिति पर ग्राम अजनोरा में अरविंद कुमार ने सर्वेंद्र सिंह को 46 वोट से तथा खेडा धौलपुर में शिशुपाल सिंह ने बच्चू सिंह को 20 वोट से हराया। तिज़ोरा सहकारी समिति पर ग्राम नगला विशुन में प्रेम बाबू ने वीरबल सिंह को 73 वोट से हराया। ग्राम बॉउथ में मानवेन्द्र सिंह ने सुग्रीव सिंह को 41वोट से हराया। ग्राम मढैया कुंवरसेन में छोटे लाल ने बृजेश कुमार को 71 वोट से हराया। ग्राम तिज़ोरा में प्रवीण कुमार तथा मोहित कुमार को टाई होने पर पर्ची डाल कर, जिसमें प्रवीन कुमार विजयी रहे। इस...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें