Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बुढ़वा मंगल

Etawah News: पिलुआ महावीर पर उमडा भक्तों का सैलाब

संवाददाता: गुलशन कुमार इटावा : बुढ़वा मंगल इटावा में आस्था के साथ मनाया जा रहा है। हनुमान मंदिरों में देर रात से ही भक्तों की भीड़ लगी है।   बुढ़वा मंगल पर पिलुआ महावीर मंदिर पर मंगलवार को भक्तों का सैलाब उमड़ा। जिले के ही नहीं अपितु आसपास के जिलों से भी काफी संख्या में हनुमान भक्त का लगा रहा ताँता। शहर से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव रूरा के पास यमुना नदी के निकट पिलुआ महावीर मंदिर को जनपद का श्री हनुमानजी का सिद्ध स्थान माना जाता है। इस मंदिर से जनपद की नहीं अपितु आसपास के जिलों के भक्तों की भीड़ हर बुढ़वा मंगल को सोमवार की शाम से ही उमड़ती है जो मंगलवार को मेला का रूप ले लेती है। मंगला आरती के बाद भोर पहर से संकटमोचन के दरबार में विधिवत पूजन अर्चन का दौर शुरू हुआ , जो आज देर रात तक चलता रहेगा। पिलुआ महावीर मंदिर के महंत बाबा हरभजन दास महाराज ने बताया कि विशेष पर्व पर मंदिर के पट आज पूरी रात खुले रहेंगे। महंत ने आगे बताया कि बुढ़वा मंगल पर बाबा का विशेष शृंगार किया गया हे।   मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल...