ब्यूरो संवाददाता इटावा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आवाहन पर तीसरे दिन में मूल्यांकन कार्य बहिष्कार जारी रहा प्रांतीय संयोजक संरक्षण समिति श्रीनारायण दुबे, प्रांतीय मंत्री अरुण कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान एवं जिला मंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी सहित अन्य नेताओं ने इटावा के चारों मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों से संपर्क किया और पुरानी पेंशन बहाली के लिए मूल्यांकन कार्य में लगे वित्तविहीन एवं राजकीय उप प्रधान परीक्षाओं से संपर्क कर उनका सहयोग मांगा। शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक राजकुमार वर्मा, वित्तविहीन की शिक्षिका रेनू यादव, व्यवसायिक शिक्षा के गौरव यादव, राजकीय की अपर्णा सिंह सहित अन्य शिक्षक इस बहिष्कार में सम्मिलित रहे । प्रांतीय संरक्षक व शिक्षक नेता राज बहादुर सिंह चंदेल, प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह, महामंत्री रामबाबू शास्त्री, आकाश अग्रवाल एवं लाल बिहारी यादव आदि शिक्षक नेताओ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में यह बहिष्कार जारी है। पुरानी पेंशन बहाली एवं अन्य शिक्षकों की मुख्य मांगो के समर्थन में जैसे वित्तविहीन साथियों क...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें