Skip to main content

Posts

Showing posts with the label एसएमजीआई इटावा

Etawah News: एसएमजीआई में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस, कार्यक्रम में ली कर्तव्यनिष्ठता की शपथ

ब्यूरो संवाददाता इटावा: सर मदनलाल कालेज ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में आज  अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के सभी शिक्षक और छात्र छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नर्सिंग की स्थापना करने वाली फ्लोरेंस नाइटेंगल के पूर्व इतिहास और उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली के बारे में भी अवगत कराया गया ।  इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने संस्थान द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों में सहभागिता की।  कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के चार्ट और रंगोली के माध्यम से नर्सों के विभिन्न रूपों को दर्शाया गया। इस अवसर पर संस्थान की प्रिंसिपल डॉ विद्या रानी सहित शिक्षकगणो में जय कुमार, श्वेता,डॉली ,रेनू,आकाश आदि उपस्थित रहे।  प्रतियोगिता के अंत में में सफल हुए विजेताओं को पुरुस्कार स्वरूप ट्रॉफी प्रदान की गई।  इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ विवेक यादव ने नर्सिंग कालेज की सभी छात्राओं और मौजूद फैकेल्टी मेंबर्स से फ्लोरेंस नाइटेंगल के जीव...

Etawah News: एसएमजीआई मैं फायर सेफ्टी विषय आधारित एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सम्पन्न

ब्यूरो संवाददाता इटावा: एसएमजीआई, इटावा में इटावा पुलिस के फायर सेफ्टी विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय फायर सेफ्टी प्रशिक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी इटावा सनत कुमार पटेल के नेतृत्व में फायर सेफ्टी प्रशिक्षण कई छात्र छात्राओं के समक्ष सम्पन्न हुआ। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ उमाशंकर शर्मा तथा रजिस्ट्रार परिवंदर सिंह ने फायर ऑफिसर सनत कुमार पटेल तथा उनकी पूरी टीम का विद्यालय आगमन पर भव्य स्वागत किया। इस एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण में एसएमजीआई के बी फार्मा एवम डी फार्मा के कई सैकड़ा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।  सनत कुमार पटेल ने अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण के दौरान बताया कि, साधारणतया आग 5 प्रकार की होती है तथा अलग-अलग वस्तुओं पर अलग-अलग प्रकार से ही प्रतिक्रिया देती है इसी तरह से आग को नियंत्रित करने के भी अलग-अलग उपाय होते हैं। उन्होंने सभी को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, हमारे आपके घरों में घरेलू गैस सिलेंडर को अपनी दैनिक दिनचर्या में सावधानीपूर्वक कैसे उपयोग करें एवम घरेलू गैस सिलेंडर से कभी भी घटना घटित होने पर आग को कैसे नियंत्रित करें यह उन्होंने फायर कंट्रोल के प्रयोग को स्वय...

Etawah News: एस.एम.जी.आई. फार्मेसी के छात्र छात्राओं ने सीखी विज्ञान की सभी बारीकियां

ब्यूरो संवाददाता इटावा: एसएमजीआई के कालेज ऑफ फार्मेसी में उत्तर प्रदेश फार्मेसी कांउसिल के पूर्व चेयरमैन एवम फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डा0 सुनील यादव ने अपने आमंत्रित व्याख्यान में छात्र छात्राओं से कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। कार्यक्रम का शुभारभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ सम्पन्न हुआ।  एसएमजीआई के डायरेक्टर डा0 उमा शंकर शर्मा ने अतिथि व्याख्याता डा0 सुनील यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया । तत्पश्चात डा0 सुनील यादव ने छात्रों से भविष्य में एक सफल फार्मासिस्ट के रूप में सेवा देने के विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि,किसी भी फार्मासिस्ट को जनता के बीच जाकर फार्मा को इतना आसान एवं साधारण बनाना होगा कि प्रत्येक व्यक्ति फार्मेसी की कठिन भाषा को सरलता से समझ सके । साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मेडिकल कोर्स से जुड़े इस कोर्स के प्रत्येक छात्र छात्रा को बी0पी0, शुगर, टेंपरेचर इत्यादि को अच्छे से मापना और समझना अनिवार्य रूप से आना ही चाहिए। उन्होंने सभी उपस्थित छात्र छात्राओं को सलाह भी दी कि सभी लोग अपने अपने घरों पर कुछ न कुछ आपातकालीन जीवन रक्षक दवाओं को ...

Etawah News: एसएमजीआई के रेहान उद्दीन को मिला सर्वश्रेष्ठ पुस्तक लेखक का पुरस्कार

ब्यूरो संवाददाता इटावा: एसएमजीआई के रेहान उद्दीन को दिल्ली मे आयोजित एक कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ लेखक का पुरस्कार प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि रेहान उद्दीन वर्तमान में सर मदनलाल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, इटावा में सहायक प्रोफेसर के रूप में भी कार्यरत हैं। इन्हें सहायक प्रोफेसर के रूप में पढ़ाने का 7 साल का अनुभव है। रेहान उद्दीन बी.एन. विश्वविद्यालय,उदयपुर, राजस्थान से फार्मास्युटिकल साइंसेज में पीएचडी कर रहे हैं। इन्होंने फार्मास्यूटिक्स में एम.फार्मा किया है। रेहान उद्दीन ने अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में बी. फ़ार्मा तथा डी. फार्मा के छात्रों के लिए फार्मेसी की 31 पुस्तकें लिखी हैं। बताते चलें कि रेहान उद्दीन ने मात्र 29 वर्ष की उम्र में 31 पुस्तकें लिखी हैं और अभी आगे भी अन्य पुस्तकें लिख रहे हैं।  रेहान उद्दीन की इसी लेखन प्रतिभा के लिए दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर मे इन्नोवेटिव पब्लिकेशन, आईईएसआर फ़ाउंडेशन एंव आईआईएमएचएस इन्स्टिट्यूशन द्वारा आयोजित पॉंचवे राष्ट्रीय एडिटर सम्मेलन मे सर्वश्रेष्ठ लेखक का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहाँ उपस्थित देश के विभिन्न एडिटरों ने प्रकाशन...