ब्यूरो संवाददाता इटावा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर शिक्षकों नें सात सूत्रीय मांगो को लेकर मूल्याँकन का जबरदस्त बहिष्कार किया। शिक्षक नेताओं ने मांगों के समर्थन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,राजकीय इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज एवं इस्लामिया इंटर कॉलेज इटावा के मूल्यांकन केंद्र पर जमकर प्रदर्शन किया। शिक्षक नेताओं ने सैकड़ों की संख्या में चारों विद्यालयों मैं शिक्षकों के साथ सभा की। शिक्षक साथ दें, मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन : नारायण द्विवेदी प्रांतीय संयोजक संरक्षण समिति श्री नारायण द्विवेदी ने कहा कि शिक्षकों को अपने अस्मिता की लड़ाई लड़ने के लिए खुद आगे आना होगा। यह संघर्ष शिक्षकों को समर्पित है। प्रांतीय मन्त्री अरुण दुबे ने कहा कि आंदोलन का विरोध करने वाले द्रोहियों की शिक्षक समुदाय कभी माफ नही करेगा। पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है, हम संघर्षों के दम पर इसे लेकर रहेंगे। आंदोलन का नेतृत्व समन्वय समिति के संयोजक राजकुमार वर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान ने बताया कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सन...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें