ब्यूरो संवाददाता इटावा: मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सोमवार को भी शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव के साथ मंच साझा किया। शिवपाल के चुनाव क्षेत्र जसवंतनगर में हुई जनसभा में उन्होंने पहली बार बीजेपी प्रत्याशी रघुराज शाक्य पर निशाना साधा। शिवपाल ने बिना नाम लिए कहा कि वो कह रहे हैं कि मैं शिवपाल का शिष्य हूं लेकिन शिष्य तो दूर तुम चेला भी नहीं हो। शिष्य होते तो बता कर जाते। बता दें कि कभी शिवपाल के करीबी रहे रघुराज शाक्य को भारतीय जनता पार्टी ने डिंपल यादव के खिलाफ मैदान में उतारा है। शाक्य ने खुद को मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव का चेला बताया और नामांकन से पहले वह नेताजी की समाधि पर आशीर्वाद लेने भी पहुंचे थे। मैंने जो कहा उसे पूरा किया: शिवपाल शिवपाल यादव ने कहा, "हमारे बीच नेता जी नहीं हैं, इसलिये ये चुनाव महत्वपूर्ण हो गया है। यहां के जर्रे-जर्रे का विकास नेताजी ने किया है। बताइए पिछले 8 सालों में भाजपा ने कोई काम किया है, आपने जो बताया वो मैंने करके दिखाया। इटावा से लेकर मैनपुरी तक नेताजी के बहुत से किस्से हैं, हम लोग उन्हीं से जुड़े हैं। डिंप...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें