Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कैरम प्रतियोगिता

Etawah News: संगठन अधिकारों की ताकत ने कैरम प्रतियोगिता का कराया आयोजन, प्रवीण कुशवाह बने विजेता

संवाददाता : गुलशन कुमार इटावा: जनपद के ग्राम आराजी जादौपुर में संगठन अधिकारों की ताकत द्वारा विद्यार्थी प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के कक्षा 1 से लेकर 5 तक के विद्यार्थीयों ने प्रतिभाग किया। कैरम प्रतियोगिता में प्रवीण कुशवाह प्रथम विजेता और अनन्या द्वितीय विजेता रहीं। दोनों विजेताओं को ससम्मान उपहार के साथ-साथ प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गए। प्रदेश अध्यक्ष महाशक्ति ने कहा कि कि संस्था का मुख्य उद्देश है बच्चों को तरह-तरह के माध्यम से प्रोत्साहित करना तथा उन्हें इस काबिल बनाना कि वह खुद को समाज में अच्छे से प्रदर्शित कर सकें। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से मानसिक विकास होता है। कैरम एक ऐसा खेल है, जिसे बच्चे बूढ़े सभी आसानी से कहीं भी खेल सकते हैं। कैरम जैसे खेल के लिए उम्र नहीं, बल्कि धैर्य की जरूरत होती है। इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ने के साथ ही आपसी सौहार्द और प्रेम को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि जीत हार खेल का हिस्सा है। हार कर कभी भी निराश न हों, बल्कि उससे सबक लेकर आगे बढ़ना चाहिए। शिक्षा और खेल एक दूसरे के...