ब्यूरो संवाददाता इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, दिल्ली की तरफ से आ रही बेकाबू कार ने एक्सप्रेस वे पर काम करने वाले दो मजदूरों को कुचल दिया। दोनों मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं कार चालक भी हादसे में घायल हो गया है। मजदूरों और कार चालक को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी उपचार के लिए भेजा गया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर काम करने वाले मजदूरों ने एक्सप्रेस-वे पर जाम लगाया। बड़ी तादाद में एक्सप्रेस वे पर वाहन खड़े हो गए। जाम लगाने वाले मजदूरों की मांग कंपनी इलाज के लिए मुआवजा दे। इटावा में उसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH 128 पर हादसा हुआ। सोमवार को थाना ऊसराहार क्षेत्र अंतर्गत करीब दस बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 128, +200 एक होंडा अमेज गाड़ी नंबर DL 10 CH- 6173 गुड़गांव से लखनऊ जा रही थी। गाड़ी के चालक सचिन अरोड़ा पुत्र केवल किशोर अरोड़ा निवासी सेक्टर 58 गुड़गांव, हरियाणा चला रहा था। बताया जा रहा है कि चालक को नींद आ जाने के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकराती हुई रोड पर पलट गई थी। एक्सप्रेस वे पर काम कर रहे मजदूर राकेश पुत्र हरीराम निवासी खरगुआ थाना उसराह...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें