ब्यूरो संवाददाता इटावा : आज कई पढ़े-लिखे युवक खेती को व्यवसाय के रूप में अपना रहे हैं जिसके उन्हें काफी सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। इसी कड़ी में हाल ही में जनपद की रहने वाली पूर्वी ने खेती में एक नवाचार किया है जो काफी सराहनीय है। विदेश में रहकर एमबीए की पढ़ाई करने वाली जनपदवासी पूर्वी ने जनपद में हाइड्रोपोनिक खेती की शुरुआत कर जनपद वासियों को स्वास्थ्यवर्धक सब्जी व फलों की सौगात दी है। पूर्वी कहती हैं की कोरोना काल में स्वास्थ्य और पोषण दोनों का महत्व जन-जन ने समझा उसी समय मैंने हाइड्रोपोनिक खेती के बारे में काम करने का अपना मन बना लिया। उन्होंने बताया कि बचपन से ही मेरी मां मेरी प्रेरणा रही है और उन्होंने सिखाया है जीवन में अगर कुछ बेहतर करना है तो सामुदायिक रूप से भागीदारी जरूर निभाना चाहिए। मेरा उद्देश्य महिला किसान के रूप में मैं जनपद वासियों को स्वास्थ्यवर्धक फल और सब्जियां सस्ते दामों पर घर बैठे उपलब्ध कराऊं जिससे सभी जनपदवासी स्वस्थ रहें। उन्होंने बताया इस तकनीक से सामान्य तकनीक की अपेक्षा सिर्फ 10 प्रतिशत पानी की जरूरत पड़ती है , साथ ही मिट्टी की भी कोई जरूरत नहीं होती। बस...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें