Skip to main content

Posts

Showing posts with the label व्यापारी कल्याण आयोग

Etawah News: व्यापारी सम्मेलन में दिल्ली जायेगे जनपद के व्यापारी

ब्यूरो संवाददाता इटावा : भारतीय उधोग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं व्यापारी कल्याण आयोग उ.प्र.के चेयरमैन रविकांत गर्ग के आव्हान पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन पर आभार व्यक्त करने एवं बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन सुनील सिंघी का सम्मान समारोह एवं व्यापारी सम्मेलन 13 जुलाई को एनडीएमसी हॉल संसद मार्ग नई दिल्ली निर्धारित किया गया है।  व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन के नेतृत्व में बड़ी तादाद में इटावा जनपद से व्यापारी सम्मेलन में जायेगे। उन्होंने अपील करते हुये कहा ज्यादा से ज्यादा संख्या में व्यापारी दिल्ली पहुंचकर व्यापारी के सम्मान व समस्याओं के स्थाई समाधान एवं राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प से सिद्धि की गति को संबल प्रदान करें। अपील करने वालो में मण्डल उपाध्यक्ष डॉ.सुधीर गुप्ता, शहर अध्यक्ष रजत जैन, महिला जिलाध्यक्ष रीना जैन, महामंत्री दीपिका गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष प्रशान्त दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, अमर नाथ गुप्ता, शहर महामंत्री सर्वेश जोशी आदि है।