ब्यूरो संवाददाता इटावा : ब्लॉक क्षेत्र महेवा की ग्राम पँचायत महिपालपुर के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को जिलाधिकारी के निर्देश पर बीड़ीओ महेवा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। ग्राम पंचायत महिपालपुर में पूर्व प्रधान अजब सिंह की मृत्यु के बाद 2 मार्च को उपचुनाव हुआ था। 4 मार्च को हुई मतगणना के बाद गौरव मिश्रा को निर्वाचित घोषित किया गया था जिन्हें जिलाधिकार अवनीश कुमार राय के आदेश पर खण्ड विकास अधिकारी महेवा सूरज सिंह ने ब्लॉक कार्यालय में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर साहायक विकास अधिकारी पँचायत श्याम वरन राजपूत , लेखाकार मनरेगा धीरेन्द्र सिंह , कमलेश राजपूत , मनोज कुमार दुबे मौजूद रहे।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें