ब्यूरो संवाददाता इटावा : मॉरीशस सरकार के राष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री ने इटावा के एसएमजीआई ग्रुप और दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव को सम्मानित किया है। मॉरीशस सरकार और इंटेलीजेंट माइंड्स ज्यूरी द्वारा डॉ. विवेक यादव का नाम भारत वर्ष के पिछड़े इलाकों में तकनीकी ,व्यावसायिक ,रोजगार परक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में किये उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए चुना था। मॉरीशस के राष्ट्रपति श्री पृथ्वीराज सिंह रूपुन व उप प्रधानमंत्री श्रीमती लीला देवी दूकुन लुचुमुन द्वारा उन्हे विश्व हिंदी सचिवालय,पोर्ट लुईस, मॉरीशस में पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया। विदित हो कि,श्रीमती लुचमुन वर्तमान मैं मॉरीशस की उपप्रधानमंत्री होने के साथ-साथ मॉरीशस की केंद्रीय शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा की मंत्री भी हैं। इस अवसर पर *मॉरीशस के विदेश मंत्री श्री एलन गनू और भारत की मारीशस में उच्चायुक्त श्रीमती के. नंदनी सिंगला* भी इस समारोह में मौजूद रहीं I इस पुरुस्कार समारोह में विभिन्न देशों से 40 लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित किया गय...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें