संवाददाता रिषी पाल सिंह इटावा: जनपद में हो रही लगातर भारी बारिश के कारण किसानों का हाल बेहाल हो रहा है। खेतों में खड़ी बाजरे की फसल जमीदोज हो गई। वहीं धान की फसल का भी हाल बेहाल है बहुत से खेतों में फसल पकने को आ गयी थी अधिक बरसात के कारण खेतों में पानी भर गया जिसके कारण फसल काटना नामुमकिन है किसानों की गाढ़ी कमाई के समय यह भारी बरसात ने सब कुछ गड़ बड़ कर दिया। पार पट्टी क्षेत्र में जमुना चंबल के कछार में खड़ी फसल बाढ़ के कारण नष्ट हो गई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कई जगह बंबे फट गए जिसके कारण खड़ी फसल में पानी तादाद से ज्यादा भर गया था और रही सही कसर इस बरसात ने पूरी कर दी कुडरिया गांव में खांदी फटने से सारा गांव जलमग्न था और रही सही कसर इस बरसात ने पूरी कर दी यही हाल अहेरीपुर के खादर इलायके का है इस क्षेत्र में पानी एक झील की शक्ल लिए है जबकि अतिरिक्त पानी निकासी के लिए एक खाकी नाला है मगर इस नाले में भी निवाड़ी कला के आगे किसान बंधा लगाए बैठे हैं जिससे इस क्षेत्र का पानी सेंगर नदी तक नहीं पहुंच पा रहा है। राकेश कुमार सिंह राठौड़ प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी इटावा ने उत्तर प्रदेश स...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें