Skip to main content

Posts

Showing posts with the label आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Etawah News: राज्य कर्मचारी के दर्जे की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: आशा संगिनी तथा रसोइयों के संगठन के आव्हान पर शुक्रवार को इटावा में भी आशा तथा रसोइयों ने धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन भी सौंपा। अपनी मांगों को लेकर आशा तथा रसोइयों ने अंबेडकर चौराहे पर सभा भी की। इसमें उन्होंने अपनी मांगों की चर्चा की। आशा रसोइयों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, 26000 वेतन देने, दुर्घटना बीमा देने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने यह मांग भी की कि 6 माह से रुके हुए मानदेय का भुगतान भी किया जाए और ऐसी व्यवस्था की जाए जिसमें प्रतिमाह उनका मानदेय मिल जाए। सांसद को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। अंबेडकर चौराहे पर धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश के नेता अमर सिंह शाक्य ने कहा कि राज्य सरकारें आशा तथा रसोइयों पर काम का बोझ बढ़ा रही है लेकिन उनको मानदेय नहीं दिया जा रहा है। जो अल्प मानदेय मिलता है उसका भी भुगतान नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि इनके मानदेय का भुगतान किया जाए तथा प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। इसके साथ ही राज्य कर्मचारी का दर्जा देकर 26000 रुपया वेतन दिया जाए। सभा की अध्यक्ष...