Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सैफई मेडिकल कॉलेज

Etawah News: सैफई मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी CM, गंदगी मिलने पर हुए नाराज, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

ब्यूरो संवाददाता इटावा: सूबे के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज सैफई मेडिकल कॉलेज व निर्माणाधीन 500 बेड सुपरस्पेसिलिटी भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के इमरजेंसी वार्ड और ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। जंहा बिल्डिंग के रखरखाव, सफाई व्यवस्था, टूटे टाइल्स, सीलिंग में धूल मिट्टी देखकर नाराजगी व्यक्त की और स्वास्थ्य अधिकारियों को मेंटिनेंस के निर्देश दे दिए।  डिप्टी सीएम सबसे पहले सैफई एयर स्ट्रिप पर पहुंचे। जहां भाजपा नेताओं ने उनको पुष्प भेंट करके स्वागत किया। शस्त्र पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी मंत्री को दी। जंहा से वे सैफई मेडिकल कॉलेज व निर्माणाधीन 500 बेड सुपरस्पेसिलिटी भवन का निरिक्षण करने पहुचे। यही से शिवपुरी टीमरूआ में जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्माणाधीन पानी की टंकी के कार्य की गुणवत्ता व प्रगति का निरीक्षण करने पहुचे।  जिसके बाद उप मुख्यमंत्री ने इटावा जिला अस्पताल मोतीझील में भर्ती मरीजों का हालचाल व सुविधाओं का जयज लिया, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को ...

Etawah News: सैफई मेडिकल कॉलेज में हुई सफल ओपन हार्ट सर्जरी, कार्डियोवैस्कुलर एवं थोरेसिक विभाग ने की सर्जरी

ब्यूरो संवाददाता इटावा/सैफई: चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई के सुपर स्पेशलिटी कार्डियोवैस्कुलर एवं थोरेसिक सर्जरी विभाग द्वारा जटिल ओपन हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक की गई है। इस सर्जरी में हार्ट लंग बाईपास मशीन की मदद से मरीज पप्पू, 35 वर्ष, निवासी मैनपुरी के दिल के खराब वाल्व एवं लगभग 200 ग्राम खून के थक्के को निकालकर कृत्रिम माइट्रल वाल्व का सफल प्रत्यारोपण किया गया। कार्डियोवैस्कुलर एवं थोरेसिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष हार्ट सर्जन डॉ० अमित सिंह ने बताया कि मरीज पिछले 10 वर्षों से सांस फूलने एवं छाती के दर्द से पीड़ित था। कानपुर एवं लखनऊ में जांच के बाद पता चला कि मरीज को रूमेटिक हृदय रोग है,जिसके कारण उनका माइट्रल वाल्व खराब हो गया और हृदय का आकार अत्यधिक बड़ा हो गया था। साथ ही मरीज के बाएं एट्रियम में खून का बहुत बड़ा थक्का जमा हो गया था ,जिससे मरीज को लकवा मारने और हार्ट फेलियर से मृत्यु की आशंका बनी हुई थी। कमजोर हृदय एवं ऑपरेशन की जटिलता के कारण अब तक उनका ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था और मरीज की हालत दिन-ब-दिन खराब होती चली जा रही थी। एनेस्थीसिया टीम की सहायता से मरीज का ओपन हार्ट ऑपर...