Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पीस कमेटी की बैठक

Etawah News : मोहर्रम के जुलूस को लेकर डीएम व एसएसपी ने की पीस कमेटी की बैठक

ब्यूरो संवाददाता इटावा : जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार मोहर्रम के जुलूस को लेकर शांति व्यवस्था आदि के लिए पीस कमेटी की बैठक पुलिस लाइन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सभी धर्म गुरुओं, महंतों एवं मौलवियों आदि के साथ-साथ व्यापारी गण एवं नागरिकों आदि ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। जिलाधिकारी ने जनपद के दूरदराज से आए लोगों से सफाई सुरक्षा आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की।उन्होंने कहा कि ताजिए की ऊंचाई तारों से ऊंची नहीं होनी चाहिए, जिससे कोई समस्या उत्पन्न ना हो,उन्होंने ईओ नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि ताजिए का जुलूस कल से निकाला जाएगा इससे पहले आज शाम तक नगर में भ्रमण कर साफ सफाई, पानी आदि की व्यवस्था आज ही देख ली जाए।उन्होंने कहा कि जुलूस के समय जो भी छुट्टा गोवंश घूम रहे हैं इनको ग्रामीण गौशाला में भिजवाया जाए। उन्होंने कहा कि अनुमति के बिना कोई भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा इसका समय एवं स्थान अवश्य निश्चित कर लिया जाए।उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर एक दूसरे के त्योहारों को पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं और अप...

Etawah News: पीस कमेटी की बैठक में बोले SSP, आपसी प्रेम और सौहार्द से मनाएं त्योहार

ब्यूरो संवाददाता इटावा: आगामी होली और शब्बे बारात के त्योहार को देखते हुए पुलिस लाइन में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन डीएम अवनीश राय और एसएसपी संजय कुमार वर्मा की अगुवाई में किया गया। पीस कमेटी की बैठक में अधिकारियों ने सभी धर्म के लोगो से सभी त्योहारों को आपस मे मिल जुल कर शांतिपूर्ण ठंग से मनाने की अपील की है। अधिकारियों ने त्योहारों को लेकर आम लोगो की समस्याओं को समय से निस्तारण के निर्देश दिए हैं। बैठक में एसडीएम जय प्रकाश, एसपी सिटी कपिल देव सिंह, एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ,सिटी मजिस्ट्रेट अरुण गोंड,एसडीएम विक्रम राघव,सीओ सिटी अमित कुमार सिंह, सैफई सीओ नागेंद्र चौबे,भरथना सीओ विवेक जावला,चकरनगर सीओ राकेश वशिष्ठ,समेत सभी सीओ और एसडीएम के अलावा सभी थाना प्रभारी और बिजली विभाग,नगर पालिका समेत अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी शामिल मौजूद रहे। बैठक में बड़ी संख्या में सभी धर्मों के गणमान्य और आम लोग शामिल मौजूद रहे।