Skip to main content

Posts

Showing posts with the label चोरी का सामान

Etawah News: वर्तन गोदाम चोरी कांड का फर्दाफ़ाश, चोरी के सामान सहित 6 लोगो को दबोचा

ब्यूरो संवाददाता इटावा : इकदिल कस्बा में स्वेता डेरी के समीप स्थित बर्तन गोदाम से 5 जून को हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 06 अभियुक्तो को  गिरफ्तार कर लिया । पकड़े गए बदमाशो के पास से चोरी किये हुये लगभग 03 क्विंटल वजन के पीतल के बर्तन (अनुमानित कीमत 03 लाख रु0 ) व घटना मे प्रयुक्त औजार व 02 अवैध छुरा बरामद हुए।  ज्ञात हो कि प्रभात कुमार गुप्ता पुत्र कृष्ण मुरारी गुप्ता द्वारा थाना इकदिल पुलिस को  05 जून की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा कस्बा इकदिल मे श्वेता डेयरी के सामनें उनकें बर्तनों के गोदाम से लगभग 05 लाख रुपये के पीतल के बर्तन चोरी कर ले जानें एवं गोदाम के पास खडी उनकी ईको कार को चोरी करने का प्रयास करने के संबंध मे सूचना दी गयी थी। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा घटना के अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसओजी/सर्विलांस इटावा व थाना इकदिल से संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया था । पुलिस टीम ने आपराधिक अभिसूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए ग्वालियर बाईपास तिराहा के पास से एक ऑटो व एक ई-रिक्शा सवार कुल 08 अभियुक्तों में से 06...