ब्यूरो संवाददाता इटावा: कार चोरी के शक में मुस्लिम युवक को भीड़ ने बेरहमी से पीट पीटकर मरणासन्न कर दिया। पुलिस ने मामला बिगड़ता देख घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां देर रात युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर दो नामजद आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। मृतक की पत्नी ने सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक रविवार की रात करीब 10 बजे थाना सिविल लाइन क्षेत्र के चौधरी पेट्रोल के सामने एक टाटा पंच कार के पास 32 वर्षीय अमजद अपनी पत्नी को ढूंढता हुआ इधर उधर घूम रहा था। तभी घटना स्थल के पास स्थित एक होटल में जन्मदिन की पार्टी मनाने आए युवक की कार के पास हाथ रखकर उसके अंदर ताका झाकी कर रहा था। इसको देख युवक सौरभ और उसके साथियों ने मृतक अमजद को चोर समझकर पिटाई शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने भी युवक को बेरहमी से पीटा और मरणासन्न हालत में उसको सिविल लाइन थाने लेकर पहुंच गए जहां अमजद की हालत पर थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने चोर समझकर ध्यान नहीं दिया। जब अमजद की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी, तब सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसको अस्पताल म...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें