Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रोडवेज बस चेकिंग

Etawah News: टास्क फ़ोर्स प्रभारी ने रोडवेज बसों ताबड़तोड़ चेकिंग की

संवाददाता: आशीष कुमार   इटावा/जसवंतनगर: उत्तर प्रदेश राज्य परिबहन निगम की बसों के जसवंतनगर के ओवरफ्लाई ब्रिज से गुजर जाने की शिकायतों को लेकर सोमवार को एक सप्ताह में दूसरी बार राज्य परिवहन निगम के अधिकारियों ने टास्क फोर्स गठन कर चेकिंग अभियान चलाया। जिसमे एक दर्जन बसों को फ्लाईओवर से  गुजरते पकड़ा। उनके चालक व परिचालकों पर ओवरफ्लाई ब्रिज से बसें निकाल ले जाने को लेकर जुर्माना किया। यह जुर्माना राशि प्रति चालक परिचालक पर 500 - 500 रुपए की गई।  जानकारी मिली है कि क्षेत्रीय प्रबंधक बी पी अग्रवाल के निर्देश पर टास्क फोर्स द्वारा यह अभियान करीब 3घंटे तक चला। इस चेकिंग अभियान के दौरान अधिकारी यहां ओवर ब्रिज के दोनों ओर डेरा डाले रहे। जो भी बसें ऊपर से क्रॉस हो रही थी, उन्हें रोककर 8 बसों पर जुर्माना ठोका गया उनके प्रति कार्यवाही के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक को शिकायत भेजी गई है। बताया गया है कि कुल मिलाकर 15 बसें चेक की गई, जिनमें  7  बसें, तो सर्विस रोड होते हुए जसवंत नगर के हाइवे चौराहे से गुजरी और उन्होंने सवारियां उठाई और उतारी।  चेकिंग अभियान में सहायक प्...

Etawah News: रोडवेज बसों पर चला चेकिंग अभियान, पांच बसों का कटा चालान

संवाददाता: मनोज कुमार जसवंतनगर (इटावा): राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन करने वाली सवारियों की सुविधा के लिए रोडवेज परिवहन निगम की बसों के चालक-परिचालक की लापरवाही की सूचना मिल रही थी कि रोडवेज बस चालक जसवंतनगर की दोनों साइड से बसों की सवारिओं को रास्ते में ही उतार कर ओवरब्रिज से सीधे निकल जाते है। बताते चलें कि कस्बे के मुख्य हाईवे चौराहे से जाने वाली सवारियां बसों के आने का इंतज़ार बैठे रहते है जोकि डग्गामारी गाड़ियों से जाने को मजबूर हो जाते है। ये बसें ओवरब्रिज से निकलने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद भी चालक और परिचालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। नीरज चौधरी ने बताया कि रोडवेज परिवहन विभाग इटावा क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल के निर्देशानुसार बसों को हाईवे से नीचे जाकर नगर में सवारियां उतारने-चढ़ाने का सख्त निर्देश दिए गए है। निर्देश का पालन कराने के लिए जसवंतनगर में ओवर ब्रिज के पास दोनों साइडों पर कर्मचारियों को तैनात कर बसों को नगर के अंदर ले जाने की व्यवस्था की गई है। कई बार आदेश होने के बावजूद रोडवेज बस चालक-पर...