Etawah News: तीन दिवसीय पुलिस होकी प्रतियोगिता में कानपुर ने मारी बाजी, एसएसपी इटावा ने किया सम्मानित
ब्यूरो संवाददाता इटावा : महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में 25 वीं अन्तरजपदीय कानपुर जोन पुलिस हॉकी प्रतियोगिता में पुरुष हॉकी में जनपद कानपुर नगर टीम 1- 0 से व महिला हॉकी में कानपुर नगर टीम 1- 0 से विजयी बनी। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में 25 वीं अंतर्जनपदीय कानपुर जोन की तीन दिवसीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि एसएसपी संजय कुमार ने विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित कर किया। 25 वीं अन्तरजनपदीय कानपुर जोन पुलिस हॉकी प्रतियोगिता में कानपुर जोन के 8 जिलों की 10 हॉकी टीमों जिनमें 8 पुरूष व 4 महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पहले व दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों के आधार पर पहला सेमीफाइनल मैच इटावा व झांसी की टीम के बीच खेला गया। जिसमें मेजबान टीम इटावा द्वारा 1-0 से विजय प्राप्त कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच कानपुर नगर व कानपुर देहात के बीच खेला गया। जिसमें कानपुर नगर की टीम ने 7-1 से विजय प्राप्त कर फाइनल में जगह बनायी थी। प्रतियोगिता का अन्तिम व फाइनल मुकाबला इटावा व कानपुर नगर की टीमों के बीच शनिवार शाम खेला गय...