Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राष्ट्रपति पदक

Etawah News: एसएसपी जय प्रकाश सिंह हुए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित

ब्यूरो संवाददाता इटावा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह को स्वतंत्रता दिवस 2020 के अवसर पर भारत सरकार द्वारा सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक स्वीकृत किया गया था पदक व स्क्रॉल अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कार्यालय को पहले ही प्राप्त हो गया था। जिसे आज अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर के इटावा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह को पदक से अलंकृत कर सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।  जयप्रकाश सिंह को अब तक पुलिस के उच्चाधिकारियों  द्वारा 25 से अधिक प्रशस्ति पत्र दिए जा चुके हैं। जय प्रकाश सिंह अभी तक देश- विदेश में कुल 19 प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।