ब्यूरो संवाददाता इटावा : सोमवार की शाम थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अजीतनगर में 18 वर्षीय साहिल सिंह पुत्र अमित कुमार ने अज्ञात कारणों के चलते घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अब तक पता नहीं चल सका लेकिन बताया जा रहा है कि युवक डिप्रेशन में था जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली। वही जानकारी के मुताबिक मृतक युवक के पिता यूपी पुलिस में सिपाही पद पर तैनात हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टर शिवम राजपूत ने बताया कि युवक समीर सिंह को जिसकी उम्र लगभग 18 वर्ष है जिसको जिला अस्पताल उसके चाचा लाए थे। जब उसका परीक्षण किया तो वह मृत अवस्था में था। जिसको मृत घोषित करके पुलिस को सूचना दे दी गई है। वही शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें