ब्यूरो संवाददाता इटावा: एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में एसओजी प्रभारी अनिल विश्वकर्मा, सर्विलांस प्रभारी उप निरीक्षक समित चौधरी और उनकी टीम ने कड़ी मेहनत से मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के द्वारा जिलेभर में जनवरी माह से लेकर मार्च माह में गुम हुए मोबाइल को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किए गए हैं। बताया जा रहा है बरामद किए गए सभी 62 मोबाइल 10 लाख की कीमत के हैं। पुलिस लाइन सभागार में मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामी बेहद खुश नजर आए। मोबाइल स्वामी देवेंद्र सक्सेना ने कहा कि फोन खोने के बाद वो न उम्मीद हो गए थे, लेकिन पुलिस ने उनके फोन बरामद कर उन्हें वापस किए हैं। इटावा एसएसपी समेत उनकी टीम का बहुत आभार है जो हम लोगों के फोन वापस मिल सके। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस लगातार आपकी सेवा के लिए तत्पर है। जितनी भी शिकायतें फोन संबधी हम लोगों को मिलीं उन शिकायतों पर सर्विलांस के माध्यम से हमारी टीम ने काम किया। इसका नतीजा है कि 62 मोबाइल जिनकी कीमत लगभग 10 लाख है उसे बरामद करके सभी मोबाइल स्वामियों को फोन पर सूचना दी गई।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें