Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रामलीला मंच पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Etawah News: रामलीला मंच पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मंच और पंडाल जलकर खाक

ब्यूरो संवाददाता इटावा/भरथना: रामलीला पंडाल तैयार करते समय पंडाल में लगी आग । जब तक फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे तब तक मंच जलकर खाक हो गया। इसके चलते सोमवार को रामलीला का मंचन भी नहीं हो सका। आग की लपटें देखकर भगदड़ मच गई। उधर, सीएम के सख्त निर्देश के चलते प्रशासन सहम गया और आनन-फानन अफसर दौड़ पड़े। शुक्र रहा कि मंचन शुरू होने से पहले घटना हुई नहीं तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।   सोमवार शाम करीब 6:30 बजे  मिडिल स्कूल मैदान में रामलीला पंडाल में मंचन की तैयारियों के लिए मंच सजाया जा रहा था। तभी झालरों में शॉर्ट सर्किट से सीलिंग के पर्दे जलने लगे। आग बल्लियों तक पहुंचने से पंडाल धूं-धूं कर जलने लगा। काम करने वाले कारीगर भाग खड़े हुए। आनन-फानन रामलीला कमेटी के लोगों ने फायर कंट्रोल रूम सूचना दी।  फायर बिग्रेड कर्मियों ने 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक मंच और सजावट जलकर खाक हो गई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बड़े भदौरिया, कोषाध्यक्ष मदन सक्सेना ने संयुक्त रूप से बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से रामलीला पंडाल में भीषण आग लगी। आग से किसी...