Etawah News: जनपदीय बालक प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा के बीच होगा
ब्यूरो संवाददाता इटावा: महोत्सव में आयोजित जनपदीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलंपिक अध्यक्ष गुरुमुख सिंह अरोड़ा ने किया। प्रतियोगिता के प्रथम मैच में यादव क्लब ने नवोदय विद्यालय को 2-0 से, दूसरे मैच में इस्लामियां कॉलेज ने पुलिस मॉडर्न स्कूल को 1-0 से पराजित किया, इस्लामियां कालेज की तरफ से गोल मृदुल द्वारा किया गया। तीसरे मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने यादव क्लब को 3-0 से पराजित किया। चौथे मैच में एसएवी इंटर कॉलेज भरथना सीनियर क्लब ने सरस्वती इंटर कॉलेज को पेनल्टी शूट में 4-1 से पराजित किया। पांचवें मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने एसएवी इंटर कॉलेज जूनियर टीम को 5-0 से पराजित किया। पहले सेमी फाइनल मैच में सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज ने इस्लामियां कॉलेज को 2-0 से पराजित किया। द्वितीय सेमीफाइनल मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा ने एसएवी इंटर कॉलेज सीनियर को 2-0 से पराजित किया। मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में दोपहर 1.30 बजे से दो मैच खेले जाएंगे। प्रथम मैच तृतीय स्थान के लिए इस्लामियां इंटर कॉलेज और एसएवी इंटर कॉलेज सीनियर के मध्य जबकि फाइनल मैच स्पोर्ट्स कॉल...