Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सेंटमेरी इटावा

Etawah News: सेंटमेरी इन्टर कालेज के मेधावियों ने एक बार फिर श्रेष्ठता साबित कर स्कूल का नाम किया रोशन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: सीबीएसई इन्टरमीडिएट 2022-23 सत्र के परीक्षा परिणाम में सेंटमेरी इन्टर कालेज इटावा के मेधावियों ने एक बार फिर श्रेष्ठता साबित की। प्रिंसिपल फादर जोबी जोसेफ के कुशल नेतृत्व व मैनेजर फादर बिंसन, वाइस प्रिंसिपल फादर बिबिन व सिस्टर जिंसी की देखरेख में सेंटमेरी के 13 मेधावियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर व 38 मेधावियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर गौरवांवित किया है। सेंटमेरी इन्टर कालेज के प्रिंसिपल फादर जोबी जोसेफ ने बताया कि कालेज के मेधावी छात्र तनिष्क 97 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टॉपर बने,मेधावी छात्रा सुहानी वर्मा 96.6 अंक पाकर सेकंड टापर बनीं तथा मेधावी छात्रा मंजरी दुबे ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 13 मेधावियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त  किए  प्रिंसिपल फादर जोबी जोसेफ ने बताया कि कालेज के मेधावी छात्र छात्राओं में अग्रिमा यादव ने 95.8 प्रतिशत,कृष्णा सिंघल 95.8,प्रज्ञान अंश 95.8,आस्था पटेल 95.6, आंचल पाल 95.4,सौम्या सिंह 95.4,ओजस्वी गुप्ता 95.2,पलक सिंह 95.2,राघव अग्रवाल 95.2 व यश अग्निहोत्री ने 95 प्...

Etawah News: सेंटमेरी में सत्र समापन समारोह में सांस्कृतिक व खेलकूद विजेताओं को पूर्व उप मुख्यमंत्री द्वारा किया गया पुरुस्कृत

ब्यूरो संवाददाता इटावा: सेंटमेरी इन्टर कालेज में सत्र 2022-23 के विदाई अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों के समापन समारोह में आए मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री प्रो.डा.दिनेश शर्मा ने कालेज के सर्वोत्तम चैंपियनशिप की ट्राफी सेंट फ्रांसिस हाउस (397 अंक) व उपविजेता की ट्राफी सेंट अलफोंसास हाउस (386 अंक) को देकर पुरस्कृत किया। सेंटमेरी इन्टर कालेज में सत्र 2022- 23 के समापन समारोह में आए मुख्य अतिथि उ.प्र.सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री प्रो.डा.दिनेश शर्मा एमएलसी के कालेज आगमन पर सेंटमेरी के छात्रों ने बैंड बाजों के साथ जोरदार स्वागत किया।समापन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन व बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना गीत से हुई। सेंटमेरी के प्रिंसिपल फादर जोबी जोसेफ,मैनेजर फादर बिंसन,फादर बिबिन व वाइस प्रिंसिपल सिस्टर जिंसी ने मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री प्रो.डा.दिनेश शर्मा (एमएलसी),एमएलसी प्रांशु दत्त दीक्षित,सदर विधायक सरिता भदौरिया,पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य सहित आए हुए अतिथियों संजय चौधरी,सुधीर मिश्रा का बुके व प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत व अभिनंदन किया। प्रिंसिपल फादर जोबी ...

Etawah News: सेंटमेरी में चिल्ड्रन डे पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

ब्यूरो संवाददाता इटावा: सेंटमेरी इन्टर कालेज में चिल्ड्रन डे पर केजी क्लासेज के हुए किंग और क्वीन के कंपटीशन में किंग ऑफ द ईयर आर्यमन सिंह व श्रीति सिंह क्वीन ऑफ द ईयर 2022-23 चुने गए। निर्णायक मंडल की टीचर अंजना,जोनियल व एंजेल ने प्रथम रनर अप दक्ष कुमार सिंह (किंग) व अनैता मिश्रा (क्वीन) तथा द्वितीय रनर अप अयांश गौर (किंग) व अरिका (क्वीन) को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडीजे पारुल श्रीवास्तव, प्रिंसिपल फादर जोबी जोसेफ, मैनेजर फादर विबिन,वाइस प्रिंसिपल सिस्टर निंसी व हेड मिस्ट्रेस सिस्टर नवीना ने प्रतीक चिन्ह व पटका पहनाकर सम्मानित किया।  सेंटमेरी में आयोजित चिल्ड्रन डे समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी जनपद इटावा की एडीजे पारुल श्रीवास्तव ने कहा कि आज के कार्यक्रम के वीआईपी बच्चे हैं।उन्होंने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन,देश प्रेम और समय के महत्व और सदुपयोग करने पर सफलता आपके कदम चूमेगी।उन्होंने कहा कि देश के भविष्य इन नन्हे मुन्ने बच्चों का टीचर और पेरेंट्स दोनों को विशेष ध्यान रखना चाहिए,खासतौर पर टीचर का अधिक महत्व होता है क्योंकि पेरेंट्स से ज्यादा...